Jamshedpur (Nagendra) । झारखंड की तीन युवतियों ने ट्राइबल क्वीन वर्ल्ड बनने के लिए अपनी जलवा बिखेरी। इनमें रांची के बेड़ो क्षेत्र की रहने वाली पूजा लकड़ा ने ट्राइबल क्वीन वर्ल्ड का खिताब जीतकर झारखंड का नाम गर्व से ऊंचा किया। वहीं खूंटी की अभिजल कंडुलना ने ट्राइबल क्वीन अर्थ का ताज अपने नाम किया । रामादेवी वीमेंस यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड ग्लोबल ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता 2025 में झारखंड की प्रतिभा ने फिर से देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की तीन युवतियों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़े खिताब जीते। इनमें रांची की पूजा लकड़ा ने ट्राइबल क्वीन वर्ल्ड का खिताब जीतकर झारखंड का नाम गर्व से ऊंचा किया। वहीं खूंटी की अभिजल कंडुलना ने ट्राइबल क्वीन अर्थ का ताज अपने नाम किया। वहीं रांची की अलीशा गौतम उरांव ने अपनी अनोखी प्रस्तुति और छोटी बेटी के साथ रैंप वॉक करते हुए जजों का दिल जीत लिया। इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
15 देशों की प्रतिभागियों के बीच मुकाबला - इस भव्य आयोजन में 15 देशों से सैकड़ों आदिवासी प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में रैंप पर वॉक कर अपनी संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को तीन कैटेगरी- स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल में बांटा गया था। नेशनल और इंटरनेशनल दोनों कैटेगरी में झारखंड की 10 युवतियों ने भाग लिया, जिनमें से तीन ने कुल पांच खिताब जीते। इंटरनेशनल प्रतियोगिता में जिम्बाब्वे की तंडाई ग्वाटिपे (Tandai Guatipe) को ट्राइबल ग्लोबल क्वीन यूनिवर्स का खिताब मिला।
No comments:
Post a Comment