LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Mumbai. डॉ. कृष्णा चौहान को मिला 'इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड्, Dr. Krishna Chauhan received 'International Pride Award'


Mumbai (Kali Das) एमएसजे अवार्ड ऐंड इवेंट्स और देवीदास ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित क्लासिक रहेजा क्लब में आयोजित इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड्स 2025 समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने केसीएफ फाउंडेशन के संस्थापक व मुंबई के चर्चित समाजसेवी, फिल्म निर्माता-निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान को इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड् दे कर सम्मानित किया। गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले  22 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।



इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द इनकी हॉरर थ्रिलर फ़िल्म 'आत्मा डॉट कॉम' के निर्माण की घोषणा की जा चुकी है। मुम्बई की धरती पर  डॉ कृष्णा चौहान  अपनी संस्था केसीएफ के तत्वाधान में बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चलेआ रहे हैं।



No comments:

Post a Comment