LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Mumbai. जानें किस ब्लॉकबस्टर फिल्म के म्यूजिक को कंपोज करने में संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार को लगे थे ढाई साल!, Know which blockbuster film's music took Sanjay Leela Bhansali and Ismail Darbar two and a half years to compose!


Mumbai (Chirag) भारत के बेहतरीन फिल्मकारों में से एक, संजय लीला भंसाली ने अपनी खास सोच और शानदार कहानी कहने की कला से हमें अद्भुत सिनेमा दिया है। उन्होंने दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर मास्टरपीस बनाए हैं, और अपनी कहानियों को म्यूजिक के साथ इस तरह जोड़ा है, जो फिल्म की आत्मा को और भी खास बना देता है। वह हमेशा अपनी फिल्मों के म्यूजिक के प्रति गहरी रुचि रखते हैं, इस हद तक कि वह खुद म्यूजिक कंपोज हैं और हर छोटे से छोटे पहलू पर बारीकी से ध्यान देते हैं ताकि परफेक्शन हासिल कर सकें। इसका एक बेहतरीन उदाहरण है देवदास का म्यूजिक, जिसे उन्होंने म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के साथ मिलकर दो ढाई साल में तैयार किया था।


संजय लीला भंसाली की 2002 की पीरियड रोमांटिक ड्रामा, जिसमें शाहरुख़ ख़ान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थीं, भारतीय सिनेमा की बेहतरीन क्रिएशन्स में से एक मानी जाती है। फिल्म अपनी भव्यता, भंसाली के शानदार डायरेक्शन और कास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस से दिल जीत चुकी है, लेकिन इसका म्यूजिक आज भी एक अहम एलिमेंट के रूप में सामने आता है। दिलचस्प बात यह है कि भंसाली और इस्माइल दरबार ने इस मास्टरपीस का म्यूजिक तैयार करने में दो ढाई साल लगाए थे। फिल्म ने खुद को साबित किया और चार नेशनल अवॉर्ड्स जीते, जिनमें 2003 में "बैरी पिया" के लिए श्रेया घोषाल को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड शामिल है।



देवदास का म्यूजिक फिल्म की जान था। "डोला रे", "मार डाला", "बैरी पिया", "सिलसिला ये चाहत का", और "चलाक चलाक" जैसे हर एक गाने ने अपनी खूबसूरत धुनों, कविता जैसी बोलों और शानदार पिक्चुराइज़ेशन से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। इन गानों में संजय लीला भंसाली की अनोखी भव्यता और सुंदरता देखने मिलती है।



SLB की अगली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर उत्साह और बढ़ रहा है। संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विकी कौशल के साथ इस बेहतरीन जोड़ी का पर्दे पर देखने का इंतजार काफी रोमांचक है। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी।



No comments:

Post a Comment