LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Ranchi. मंईयां सम्मान समारोह छह को, 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 2500, Mainiya Samman ceremony on 6th, Rs 2500 will be transferred to the accounts of 56 lakh women,


Upgrade Jharkhand News. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन छह जनवरी को होगा। इस दिन सीएम हेमंत सोरेन इस योजना की नई किस्त जारी करेंगे। इस योजना के जरिये राज्यभर की करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। नामकुम के खोजा टोली मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग तीन लाख महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। 



बताते चलें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह पहले 28 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह निधन के बाद राज्य में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गयी थी। जिसके कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि 26-27 दिसंबर को टेस्ट के तौर पर हर जिले की महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे।



No comments:

Post a Comment