Jamshedpur

Jamshedpur. साकची में टाटा स्टील गेट के पास 680 ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन, 680 contract workers demonstrated near Tata Steel Gate in Sakchi

Jamshedpur (Nagendra) । साकची थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील गेट पर ठेका मजदूरों ने पीएफ एवं ईएसआई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया और टाटा स्टील कंपनी का गेट को जाम कर दिया। 680 मजदूरों ने अपनी विभ…

Jamshedpur.  साकची में टाटा स्टील गेट के पास 680 ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन, 680 contract workers demonstrated near Tata Steel Gate in Sakchi

Jamshedpur (Nagendra) । साकची थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील गेट पर ठेका मजदूरों ने पीएफ एवं ईएसआई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया और टाटा स्टील कंपनी का गेट को जाम कर दिया। 680 मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मांग पूरी नहीं होने तक सभी मजदूर हड़ताल पर रहेंगे।। बताया जा रहा है कि टाटा स्टील कंपनी में गुरुवार को सुबह उस समय कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया।



जब ठेका कंपनी वामन इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के 680 मजदूरों ने पीएफ औऱ ईएसआई की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मजदूरों ने कंपनी के मुख्य गेट को जाम भी कर दिया। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर पीएफ, ईएसआई के साथ ही ओवरटाइम का पैसा नहीं देने का आरोप लगा रहे थे। मजदूरों का कहना है कि कई दिनों से कंपनी प्रबंधन द्वारा पीएफ ईएसआई के साथ ही ओवर टाइम का पैसा देने के लिए टाल मटोल किया जा रहा था।



बुधवार को सभी मजदूरों ने एक साथ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दिया और टाटा स्टील कंपनी के साकची गेट को जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280