स्कूल की प्रिंसिपल रूप घोष ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी अभिभावकों से बच्चों को मोटराइज्ड व्हीकल चलने पर में रोक लगाने की अपील की।आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने कहा के कार चलते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे और मोटर साइकिल चलते समय बाइक चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति दोनों ही हेलमेट जरूर से लगाए।इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं सभी स्टाफ उपस्थित थे।
Jamshedpur. केरल पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान का किया गया समापन, Road safety campaign concluded in Kerala Public School
Jamshedpur (Nagendra) । झारखंड में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था जिसके अंतर्गत छात्र छात्राओं एवं सभी आम नागरिकों के बीच जागरूकता रैली के आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा के विषय पर चर्चा रही।इस संबंध में आज दिनांक 31 जनवरी 2025 को केरल पब्लिक स्कूल में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से मुख्य अतिथि मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत उपस्थित थे।स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मिस ऊषा राजशेखरन और आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा का शपथ ग्रहण करवाया।


No comments:
Post a Comment