LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग के लिए वरदान : पप्पु कुमार वर्मा "अनमोल", Union Budget a boon for the middle class: Pappu Kumar Verma "Anmol",


Upgrade Jharkhand News. भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मण्डल अध्यक्ष पप्पु कुमार वर्मा "अनमोल" ने केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए वरदान बताया. उन्होंने कहा कि यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ बजट है,आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 12.75 लाख करने के निर्णय की जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। इस बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. कैंसर की दवा में छूट दी गयी है तथा कई उपयोगी सामानो के दाम में कटौती की गयी. विमान सेवा में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करना स्वागत योग्य है।


बजट की मुख्य उपलब्धिया निम्न प्रकार है - बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख रुपये की सालाना आय पर अब नहीं लगेगा कोई कर, सरकार संसद में नया आयकर विधेयक लाएगी, बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाकर 100 प्रतिशत करेगी, 25 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को कर में 1,10,000 रुपये का लाभ मिलेगा, सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्रों की स्थापना करेगी सरकार, व्यापार सुविधा के लिए सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत अस्थायी मूल्यांकन को अंतिम रूप देने के लिए दो वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की जाएगी, जिसे एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा, स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की ‘फंड ऑफ फंड्स’ योजना की घोषणा, जल जीवन मिशन को अधिक बजट आवंटन के साथ 2028 तक बढ़ाया गया, सरकार राज्यों के साथ मिलकर 50 पर्यटन स्थलों का विकास करेगी, ‘होमस्टेके लिए मुद्रा ऋण भी उपलब्ध कराएगी, किराये पर टीडीएस की सालाना सीमा 2.40 लाख रुपये से बढ़ाकर छह लाख रुपये की जाएगी, 120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी, अवसरंचना विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण देगी सरकार, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर कर छूट की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी, सरकार 37 और दवाओं पर मूल सीमा शुल्क से छूट देगी, रेहड़-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना को नया रूप दिया जाएगा।


क्या-क्या सस्ता होगा - इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां, मोबाइल फोन, मेडिकल उपकरण, कैंसर की दवाएं, एलइडी और स्मार्ट टीवी, चमड़े का सामान।



No comments:

Post a Comment