Bhopal

Bhopal. सरस्वती वन्दना , Saraswati Vandana

Upgrade Jharkhand News.   शुभवस्त्रे हंस वाहिनी वीणा वादिनी शारदे , डूबते संसार को अवलंब दे आधार दे ! हो रही घर घर निरंतर आज धन की साधना , स्वार्थ के चंदन अगरु से अर्चना आराधना आत्म वंचित मन सशंकित विश्व …

Bhopal. सरस्वती वन्दना , Saraswati Vandana

Upgrade Jharkhand News.  

शुभवस्त्रे हंस वाहिनी वीणा वादिनी शारदे ,

डूबते संसार को अवलंब दे आधार दे !


हो रही घर घर निरंतर आज धन की साधना ,

स्वार्थ के चंदन अगरु से अर्चना आराधना


आत्म वंचित मन सशंकित विश्व बहुत उदास है,

चेतना जग की जगा मां वीणा की झंकार दे !


सुविकसित विज्ञान ने तो की सुखों की सर्जना

बंद हो पाई न अब भी पर बमों की गर्जना


रक्त रंजित धरा पर फैला धुआं और औ" ध्वंस है

बचा मृग मारीचिका से , मनुज को माँ प्यार दे


ज्ञान तो बिखरा बहुत पर , समझ ओछी हो गई

बुद्धि के जंजाल में दब प्रीति मन की खो गई


उठा है तूफान भारी , तर्क पारावार में

भाव की माँ हंसग्रीवी , नाव को पतवार दे


चाहता हर आदमी अब पहुंचना उस गाँव में

जी सके जीवन जहाँ , ठंडी हवा की छांव में


थक गया चल विश्व , झुलसाती तपन की धूप में

हृदय को माँ ! पूर्णिमा सा मधु भरा संसार दे।

प्रो. चित्र भूषण श्रीवास्तव "विदग्ध "



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280