Jamshedpur

Jamshedpur. भाजपा नेता सच्चिदानंद राय के निधन पर शोक की लहर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सांसद विद्युत महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की, Wave of mourning on the demise of BJP leader Sachchidanand Rai, former Chief Minister Raghuvar Das, former Union Minister Arjun Munda and MP Vidyut Mahato paid tribute,

Jamshedpur (Nagendra) । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के स्थापना के पश्चात वर्ष 1980 में कोल्हान के जिला संयोजक एवं सिंहभूम के जिला महामंत्री रहे सच्चिदानंद राय का शनिवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष …

Jamshedpur.  भाजपा नेता सच्चिदानंद राय के निधन पर शोक की लहर, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सांसद विद्युत महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की, Wave of mourning on the demise of BJP leader Sachchidanand Rai, former Chief Minister Raghuvar Das, former Union Minister Arjun Munda and MP Vidyut Mahato paid tribute,

Jamshedpur (Nagendra) । भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के स्थापना के पश्चात वर्ष 1980 में कोल्हान के जिला संयोजक एवं सिंहभूम के जिला महामंत्री रहे सच्चिदानंद राय का शनिवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे हमेशा पार्टी के विस्तार और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे। गुरुवार को उनके निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी। एक ओर उनके निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो , भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई नेताओं ने गहरा शोक जताया है। वहीं, उनके निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दिल्ली में पार्टी की प्रचंड जीत पर जिले में जश्न मनाने के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। 


इससे पहले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बारीडीह विजया गार्डन स्थित उनके आवास जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और निधन पर शोक व्यक्त किया। रविवार को सुबह 10:30 बजे सच्चिदानंद राय के पार्थिव शरीर को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया गया। जहां भाजपा कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। सच्चिदानंद राय के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंघ काल के नेता और संगठन मजबूती में अहम योगदान देने वाले सच्चिदानंद राय का निधन संगठन एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रवाद, संगठन और समाजसेवा को समर्पित कर दिया। उनकी निष्ठा, विचारधारा और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें। रघुवर दास ने कहा कि सच्चिदानंद राय जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, उनकी कमी संगठन और समाज को हमेशा महसूस होगी। 


वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सच्चिदानंद राय के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सच्चिदानंद राय जी का जाना संगठन और समाज के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, संघर्ष और संगठन क्षमता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें। सांसद विद्युत वरण महतो ने सच्चिदानंद राय के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि सच्चिदानंद राय का जाना न केवल भाजपा बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक कुशल संगठनकर्ता, संघर्षशील और कर्मठ नेता थे। जिन्होंने संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



उनका जीवन समाज और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह स्टेट बार कौंसिल के वाईस प्रेसिडेंट राजेश कुमार शुक्ला ने भी सच्चिदानंद राय के निधन पर शोक व्यक्त जताया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नींव के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने अपने परिश्रम और त्याग से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हमें सेवा, संघर्ष और समर्पण की सीख देता रहेगा।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280