Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa. अंताक्षरी में अनिता कुमारी, शुभांगी भक्ति व शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, Anita Kumari, Shubhangi Bhakti and Shivani got first place in Antakshari


Guwa (Sandeep Gupta) । स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड बोकारो इस्पात संयंत्र गुवा अयस्क खान के द्वारा सीएसआर के तहत महिला समिति द्वारा आयोजित महिलाओं एवं लड़कियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन गुवा सेल क्लब में गुरुवार देर शाम को किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं लड़कियों ने अंताक्षरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अंताक्षरी प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया। उसके बाद जजों के द्वारा प्रश्नोत्तरी जिसमें 12 सवालों के जवाब जिसके चार ऑप्शन थे प्रतिभागियों को दिया गया। उसके बाद चलचित्र के माध्यम से संगीत चलाकर गाने का नाम पूछा गया, साथ ही गाने का मुखड़ा पूछी गई।


जिसका बखूबी से लड़कियों ने जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में अंताक्षरी प्रतियोगिता के माध्यम से गाने के बोल गाए गए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं का नाम घोषित किया गया जिसमें प्रथम स्थान में अनिता कुमारी, शिवांगी भक्ति व शिवानी रही। वही द्वितीय स्थान में सविता, इंद्राणी व पूजा रही। तथा तृतीय स्थान में रंजना प्रसाद, आकांक्षा सिंह व पुष्पांजलि रही। इस प्रतियोगिता में जज के तौर पर आए सेल के महा प्रबंधक संजय बनर्जी और एजीएम सुमन कुमार ने विजेताओं का नाम घोषित किया। सभी विजेताओं को 23 मार्च संध्या 7:00 बजे गुवा सेल क्लब में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कृत की जाएगी। 


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने कहा कि महिलाएं आज सबसे आगे है। महिलाएं सिर्फ घर का काम नहीं बाहर भी देश को संभालना जानती है। इतना बड़ा कार्यक्रम आज पहली बार गुवा में महिला समिति द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एवं महिलाओं को उंची उड़ान देने की लिए आयोजन किया गया है। ऐसे कार्यक्रम आने वाले साल में बृहद रूप से की जाएगी। महिलाएं पुरुषों से आगे है। आज देखा जाए तो हर क्षेत्र में महिलाएं सबसे आगे है। महिलाएं आज के इस युग में पूरी तरह से आत्मनिर्भर है। महिलाएं हैं तो संसार की सृष्टि है। 


इस पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन संजय बनर्जी ने किया। इस मौके पर महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर, उपाध्यक्ष शालू कुमार, सचिव जयश्री नंदकोलियर,माला मडल, श्वेता सिंहा,कविता देवांगन, अपराजिता दास, सुजाता बनर्जी, मानसी दास, गीता आनंद, गीता दास, डॉ मोनिका भेंगरा, डॉक्टर पौलमी सरकार, डॉ प्रियंका रानी पात्रा सहित अन्य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template