Chindil (Niranjan) अनुमंडल क्षेत्र के लोकप्रिय रहे समाजसेवी दिवंगत धरनी धर सिंह के छठे पुण्यतिथि पर नीमडीह प्रखंड के जामडीह में स्थापित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि धरनी धर सिंह ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में परिचित थे। लोगों के सुख दुःख में सेवा देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। समाज सेवा करना वे अपना नैतिक कर्तव्य समझते थे। उनके असामयिक निधन से इस क्षेत्र का अपूरणीय क्षति हुई।
No comments:
Post a Comment