Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर के कार्यक्रम में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला , कहा : देश में असीम संभवनाएं , दुनिया की नजर भारत पर, Lok Sabha Speaker Om Birla attended the program of Singhbhum Chamber in Jamshedpur, said: There are limitless possibilities in the country, the world is looking at India


Jamshedpur (Nagendra) । कोल्हान का सबसे बड़ा व्यवसायिक संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्लेटिनम जुबली समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा है कि आज भारत में असीम संभावनाएं हैं दुनिया के बड़े देशों की नजर भारत पर है। भारत हर विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार भी है। इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो शामिल हुए।


शहर के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पूरे कोल्हान के अलावा अन्य जगहों से भी व्यावसायिक और सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर चैंबर के 75 साल के सफर की जानकारी दी गई। इस दौरान अतिथियों द्वारा चैंबर के सभी पूर्व अध्यक्ष को समानित किया गया। पहली बार जमशेदपुर दौरे पर आये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बिरसा मुंडा के झारखंड की धरती पर टाटा जैसी शख्सियत ने उद्योग स्थापित कर शहर को एक पहचान दी है। आज यह धरती दुनिया में सबसे बड़ी स्टील फैक्ट्री के लिए पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारिक क्षेत्र में आने वाली नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की जरुरत है। आज पूरे देश को भारत की सेनाओं पर गर्व है। आज इस देश में कोई भी आतंकवाद फैलाने का काम करेगा अंजाम ऑपरेशन सिंदूर जैसा होगा। 


इन सभी कार्य में इंडस्ट्री सेक्टर का भी योगदान है। आज भारत के 75 वर्ष की यात्रा में देश में नई इंडस्ट्री नये उपकरण के क्षेत्र में कई उपलब्धि हासिल हुई है। आज दुनिया में व्यापारिक क्षेत्र में बदलाव को देखते हुए काम करने की जरुरत है। इस प्रतिस्पर्धा के बीच आना हमारे पास कुशल प्रशासक के साथ बौद्धिक क्षमता का प्रमाण है।आज दुनिया की सभी बड़ी कंपनी में भारत के युवा पीढ़ी की उपस्थिति है। यही कारण है कि भारत में बड़े-बड़े देश के लोग आते हैं आज भारत मे काफी संभावानए हैं। चैंबर को नये विचार, नई सोच के साथ मंथन करने की जरुरत है। आज बदलती टेक्नोलॉजी में भारत कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। हमारे पास एक कुशल कार्यबल है जो किसी के पास नहीं है। हमें नौजवानों को नई तकनीक इनोवेन से जोड़ना होगा। आज चैंबर को सीमित दायरे से निकलकर आगे सोचना होगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत मे संभावना है दुनिया के बड़े देश की नजर भारत पर है। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज का भारत नया भारत है, मोदी मतलब विकास. 2047 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। 


उन्होंने कहा कि आज के परिपेक्ष में एक देश एक चुनाव लागू होना चहिए। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के इतिहास में सबसे अधिक विधाई काम करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का नाम होगा। आज चैंबर के साथ देश भी 75वां वर्षगांठ मना रहा है यह गौरव का विषय है। आज यह सोचने की जरुरत है कि जब देश सौ साल पूरा करेगा तब कैसा दिखना चाहिए। आज कई गंभीर चुनौतीयां हैं जिनका मुकाबला भारत कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। आज वैश्विक मंदी की रिसर्च करने लिए चैंबर को काम करने की जरुरत है। आज युवा और तकनीकी का समावेश कैसा हो इस पर ध्यान देने की जरुरत है। बता दें कि अविभाजित बिहार मे 1948 में चेंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गई, जबकि 1950 में सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के नाम से रजिस्ट्रेशन मिला। इसके बाद तब से लेकर आज तक चेबर छोटे बड़े उद्योग को लेकर सरकार के बीच सेतू का काम कर रहा है। आज सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्तमान सदस्यों की संख्या 2500 है। कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template