Jamshedpur (Nagendra) । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राँची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हजारों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में अपने नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगें, महामंत्री के सी वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी सहित झारखण्ड के वरिष्ठ नेताओं को सुनने पहुँचें। मलिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन मे कहा कि आप सबों के प्रयास से झारखण्ड में मजबूत सरकार बनी है। आप सभी बधाई के पात्र है। अपने देश में 22 अप्रैल को बहुत बड़ी आतंकी नरसंहार की घटना में 26 बेगुनाह मारे गये है। आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के साथ है। ये देश का मामला है। इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी ने शहादत दे कर देश को एकजुट रखा। महात्मा गाँधी जी को एक गद्दार ने छाती पर गोली मार दी। जातीय जनगणना की बात राहुल गाँधी ने उठाया और आज केन्द्र सरकार ने जातीय जनगणना को पारित किया। आज 30 लाख नौकरी के पद रिक्त है। जिसे भाजपा ने खाली कर रखा है। बेरोजगारी बढ रही है।
कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लडे तभी हमारा सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और केन्द्र में सरकार बनेगी। भाजपा वाले हमारे मुख्यमंत्री को जेल भेज कर हँसते हो। हमारे लोग को डराते हो, पं. जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन, नेशनल हेराल्ड, कौमी तंजीम अखबार निकाल कर राष्ट्र को मजबूत किया। जो अच्छा बोलता है, कोई अच्छा लिखता है, उसे डराते है। ईडी के द्वारा केश कराते है। संविधान बचाओ रैली को हर जिले, प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत, बुथ स्तर तक आयोजित करना है। आप सभी को घर घर जाना होगा। मईया योजना से झारखण्ड की महिलाओं को बहुत लाभ हो रहा है। वन अधिकार कानून कांग्रेस पार्टी ने लाया है।
सभी के लिए बाबासाहेब अम्बेडकर ने संविधान को बनाया है। इसे भाजपा तोड़ रही है। हम सबों को मिलकर संविधान का रक्षार्थ सजग रहना है। रैली में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, बृजमोहन गुप्ता, देबू चटर्जी, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शशी कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, शफीअहमद खान, रजनीश सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, वरिष्ठ नेतागण में काल्टू चक्रवर्ती, बबुआ झा, ईश्वर कुमार सिंह, अतुल गुप्ता, आशीष ठाकुर, राजेश कुमार, अंकुश बनर्जी, शाहनवाज खान, इंतिखाब वास्ती, अमित श्रीवास्तव, मीना नाग, रानी राव, संजय घोष, संजय चौधरी, अमित पाण्डेय, जयराम हाँसदा, सौरभ चटर्जी, पवन कुमार बबलू, पप्पू शुक्ल, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश सचिव के के शुक्ल, प्रिंस सिंह, शमशेर आलम, अखिलेश सिंह यादव, सत्यम सिंह, राजा ओझा, अरूण सिंह, कमलेश कुमार, ज्योति मिश्र, कैसर आलम अंसारी, मो सगीर, रंजीत सिंह, रंजीत झा, शिवनाथ मांडी, खगेनचन्द्र महतो, किशन लाल महतो, मनोज महतो, शिशुलाल महतो, अजय मंडल,, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, हरिहर प्रसाद, बबन शुक्ल, आलम, लखिंदर करुवा, साकीर खान, हन्ने भाई, मनोज झा, संजय तिवारी, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद आदि शामिल थे।
No comments:
Post a Comment