Upgrade Jharkhand News. श्री श्री दुर्गापूजा समिति माँ भवानी यूथ क्लब, हरीओम नगर, आदित्यपुर द्वारा समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार की अगुवाई में मंगलवार को दुर्गापूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। इस भूमिपूजन समारोह में काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने बताया की इस वर्ष भुट्टान के एक अति प्राचीन शिव मंदिर के थीम पर आधारित 70 फ़ुट ऊंचा व लगभग 60 फ़ुट चौड़ा पाँच मंदिरों से सुसज्जित पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर एक विशाल मंदिर के साथ कुल चार मन्दिर जिसकी ऊँचाई लगभग 70 फ़ीट होगी। मंदिर चारों तरफ़ चाहरदीवारी से घिरी होगी जिसमें भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती व मां दूर्गा के विभिन्न मुद्राओं के चित्र उकेरे जाएँगे।
वहीं, पूजा पंडाल लगभग सात हज़ार वर्ग फ़ीट में तैयार किया जाएगा जिसकी खूबसूरती श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। साथ ही, मंदिर प्रांगण में बिशाल नंदी महाराज एवं शिवलिंग बिराजमान रहेंगे। बताया कि पूजा के दौरान टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क आकाशवाणी से लेकर पूजा पंडाल तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। पंडाल के ऊपर लगाया जानेवाला लाइट भी काफ़ी आकर्षक होगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए ख़ासकर बच्चों के मनोरंजन हेतु झूला आदि भी उपलब्ध रहेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम आचार्य रामजी पांडेय एवं जितेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी आरके सिन्हा व अति विशिष्ट अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद प्रो0 त्रिपुर झा उपस्थित रहीं।
इसके अलावा मुख्य रूप से पूजा समिति के चेयरमैन हरेंद्र तिवारी, सह चेयरमैन बीरेंद्र यादव, मुख्य संयोजक रवि प्रकाश ओझा, प्रधान महासचिव सुभाष यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेशधारी, भाजपा नेता प्रेम कुमार सिंह, राकेश तिवारी, अन्नी अमृता, नकुल तिवारी, दिवाकर झा, सुनील सिंह, रामविचार राय, हरेंद्र मिश्रा, सिद्धेश्वर उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार वत्स, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव, महासचिव खिरोड़ सरदार, वीरेंद्र तिवारी, रमेश ठाकुर, ऋषि मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक बैकुंठ ठाकुर, अजय ओझा, टीएन दूबे, सुजीत आनंद, प्रवीण सिंह, उज्ज्वल पांडेय, दारा सिंह, गोपाल सिंह, बाला तिवारी,मन्नू तिवारी गोपाल झा आदि भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment