Upgrade Jharkhand News. नव ज्योति विद्या मंदिर,जगन्नाथपुर गम्हरिया में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, प्रधानध्यापिका अनामिका श्रीवास्तव , उप प्रधानाचार्य वंदना सिंह समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 शिबू सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन संघर्षों के बावत बताया। साथ ही, झारखंड अलग राज्य की स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रख कर सभी ने स्व0 सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment