Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल बना लीगल लिट्रेसी क्लब Guwa DAV Public School becomes Legal Literacy Club

 


Guwa (Sandeep Gupta) । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल को लीगल लिट्रेसी क्लब के रूप में नामित किया गया। इस अवसर पर डालसा के अर्ध विधिक स्वयंसेवक सह अधिकार मित्र दिल बहादुर ने बच्चों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), झारखंड स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (JHALSA) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) की संरचना और उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों को विशेष रूप से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की 10 प्रमुख योजनाओं के बारे में बताया गया,



जिनमें आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता योजना,तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए योजना (2015),असंगठित क्षेत्र के कामगारों को विधिक सेवाएं प्रदान करने की योजना (2015),बच्चों के लिए बाल-सुलभ विधिक सेवाएं एवं संरक्षण योजना (2015),मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं निशक्तजनों के लिए विधिक सेवाएं योजना (2015),गरीब उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विधिक सहायता योजना (2015),जनजातीय अधिकारों का संरक्षण योजना (2015),नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना (2015),वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना (2016),एसिड हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना (2016) शामिल हैं। इस दौरान बच्चों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की भी जानकारी दी गई, ताकि वे किसी भी कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर आसानी से मदद प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कानूनी जागरूकता पैदा करना और उन्हें न्याय प्रणाली की संरचना से परिचित कराना था।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.