Guwa (Sandeep Gupta) । रविवार देर शाम 8 बजे बड़ाजामदा स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में मद्धेशिया वैश्य समाज का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता मद्धेशिया वैश्य समाज के काशीनाथ गुप्ता ने की। बैठक के दौरान मद्धेशिया वैश्य समाज की एकजुटता और समाज की उत्थान के बारे में चर्चा की गई। साथ ही मद्धेशिया वैश्य समाज की कुलगुरु परम पूज्य शिरोमणि श्री श्री बाबा गणिनाथ जी का वार्षिक पूजन के आयोजन को लेकर पूजा को भव्य रूप से मनाने पर मंथन किया गया। साथ ही पूजा को भव्य रूप से मनाने के लिए बड़ाजामदा मधेशिया वैश्य समाज का समिति गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए काशीनाथ गुप्ता एवं सचिव पद के लिए जितेंद्र प्रसाद गुप्ता और कोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता का चयन किया गया। कुलगुरु परम पूज्य शिरोमणि श्री श्री बाबा गणिनाथ जी का वार्षिक पूजन की आयोजन दिनांक 30 अगस्त दिन शनिवार को सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान बैठक में मुख्य रुप से काशीनाथ गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, छोटू गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, रवि गुप्ता, शिवजी गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेश प्रसाद, मणिशंकर प्रसाद, अच्छेलाल गुप्ता, तुसाल, गुप्ता, राजेश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment