Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa किरीबुरू सेल में छह कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, किया सम्मानित Six employees were given an emotional farewell and honored at Kiriburu Cell...

 



Guwa (Sandeep Gupta) । सेल के किरीबुरू लौह अयस्क खदान के एचआरडी में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 6 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। दशकों तक अपनी सेवा समर्पित करने वाले इन कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। किरीबुरू सेल के विभिन्न विभागों से कुल 6 कर्मचारी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए। इन सभी ने लगभग 33 से 35 वर्षों तक सेवा दी। जिसमें प्रकाश मोहन्ती,किरतन महाकुड,गौरी शंकर महान्ती,फ्रांसिस हंस,अर्जुन राम तथा मारकंड नायक शामिल हैं। कार्यक्रम का आरंभ उप महाप्रबंधक एके विश्वास द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुआ। इसके बाद करुणाकर महंता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। 


समारोह में महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, टीएस बनर्जी, उदय भान सिंह राठौर, गीता कुमारी आदि के अलावे कर्मचारियों के परिवारजनों की भी उपस्थिति रही, जिससे माहौल और भी भावनात्मक हो गया। सेल यूनियन के प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण, अनुशासन व योगदान को सराहा। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि ये कर्मचारी नए कर्मियों के लिए प्रेरणा हैं। सेवानिवृत्त हो रहे कुछ कर्मियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सेल के साथ उनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। 



उन्होंने अपने सहयोगियों, प्रबंधन और यूनियन के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और अन्य अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। परिवारजनों की उपस्थिति में यह क्षण और भी भावनात्मक हो गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिजीत कुमार सिंह ने किया। समारोह के अंत में सामूहिक फोटोग्राफी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.