Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil रघुनाथपुर में एनएच 32 (18) पर तत्काल बेरिकेटिंग एवं सड़क पर संकेतक की प्रबंध हेतु सौंपा मांगपत्र A memorandum was submitted for immediate barricading and provision of road signs on NH 32 (18) in Raghunathpur

 


Upgrade Jharkhand News. नीमडीह प्रखंड मुखिया संघ ने बंगाल की ओर से तथा चाण्डिल की ओर से रघुनाथपुर प्रवेश स्थान पर तत्काल बेरिकेटिंग की व्यवस्था कराने हेतु नीमडीह थाना प्रभारी के अनुपस्थिति में एस आई हरेंद्र पाठक को मांगपत्र सौंपा। उक्त स्थान पर आये दिन गंभीर दुर्घटना का सामना करना पर रहा है। चार अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे रघुनाथपुर में दुर्गा मन्दिर के सामने हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई एवं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। रघुनाथपुर में 2 जगह प्रवेश हेतु सड़क पर कटिंग बना हुआ है जिससे होकर नीमडीह प्रखण्ड के सभी लोग / छात्र प्रखण्ड मुख्यालय, अंचल मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नीमडीह, उच्च विद्यालय, प्रखण्ड संसाधन केन्द्र, नीमडीह आते हैं। प्रति दिन दुर्घटना की पूर्ण आशंका बनी हुई है। बेरिकेटिंग सह ट्रेफिक पुलिस एवं उचित संकेतक का तत्काल व्यवस्था अनिवार्य है अन्यथा इससे भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। 



यदि 24 घंटे के अन्दर उचित व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में मुखिया संघ नीमडीह के बैनर तले  रघुनाथपुर के ग्रामीण आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगें। नीमडीह मुखिया संघ के अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि भोला सिंह व सुरेश माझी, उप मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम महतो, समाजसेवी सुरेंद्र नाथ महतो, वार्ड सदस्य संजय चंद, उत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.