LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Mumbai शिबानी अख्तर से लेकर शर्वरी तक, इंडस्ट्री सेलेब्स ने की ‘120 बहादुर’ के दमदार टीज़र की जमकर तारीफ़ From Shibani Akhtar to Sharvari, industry celebs praised the powerful teaser of '120 Bahadur'

 


  • ‘120 बहादुर’ का टीज़र आया धमाल मचाने, शिबानी अख्तर से लेकर शर्वरी तक फिल्मी जगत के सितारे बोले- लाजवाब!

Mumbai (Chirag) एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने रिलीज़ कर दिया है सबसे ज्यादा इंतेज़ार किए जाने वाले 120 बहादुर का टीज़र, जिसमें फरहान अख्तर आइकॉनिक मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) के रूप में नज़र आ रहे हैं। जोश और जज़्बे से भरपूर ये टीज़र हिम्मत की दहाड़ लगाता है और आने वाले समय की सबसे दमदार वॉर ड्रामाओं में से एक की झलक पेश करता है। शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक के साथ, यह टीज़र देशभक्ति की भावना में डूबा हुआ एक रोमांचक अनुभव देता है। सोशल मीडिया पर तो यह पहले ही धमाल मचा चुका है, और अब मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनी उत्सुकता जताते नज़र आ रहे हैं। आइए देखें, इंडस्ट्री के सितारे किस तरह 120 बहादुर के टीज़र की तारीफ कर रहे हैं।


शिबानी अख्तर ने लिखा –"यह वाकई शानदार है! तुम पर और तुम्हारी टीम पर मुझे गर्व है @faroutakhtar, लव यू।ये वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बल्कि बलिदान भी मांगती है! बर्फ में लड़ी और बलिदान से मोहर लगी एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित।120 बहादुर, टीज़र अभी आउट हो गया है। 21 नवंबर 2025 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


जोया अख्तर ने रिएक्ट करते हुए कमेंट किया - "❤🔥🤗"

वहीं, शर्वरी ने रिएक्ट किया, "🙌🙌🔥🔥"

गजराज राव ने भी कमेंट किया – "आउटस्टैंडिंग!!"

 मेयांग चांग ने लिखा – "ओooooooooooफ ये तो कमाल है भाई!"



120 बहादुर की कहानी 1962 के रेज़ांग ला युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित है, जहाँ 120 भारतीय सैनिकों ने आखिरी दम तक अपनी जगह नहीं छोड़ी। यह भारतीय सेना के इतिहास के सबसे बहादुर आखिरी संघर्षों में से एक माना जाता है।और इस पूरी कहानी में बार-बार सुनाई देती है एक मजबूत बात, "हम पीछे नहीं हटेंगे।"इस फिल्म का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन है और 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।



No comments:

Post a Comment