Upgrade Jharkhand News. सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड के खूंटी में स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी के विस्तार हेतु कंपनी प्रबंधन द्वारा गुरुवार 28 अगस्त को खूंटी गांव में स्थित हरि मंदिर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो के नेतृत्व में विरोध का आवाज उठाया। ग्रामीणों ने कहा जब तक कामगारों को उचित वेतन के साथ अन्य सुविधा देने, प्रदूषण पर अंकुश आदि समस्याओं का समाधान नहीं किया जायेगा, तब तक ग्रामीण कंपनी विस्तार का जोरदार विरोध करते रहेंगे।
बताया गया कि कंपनी प्रबंधन की उपेक्षित रवैया एवं प्रदूषण के कारण विस्थापित व प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। कई वर्षों से मजदूरी दर, कृषि नुकसान और घरेलू उपज के साथ प्रतिदिन के कार्य से प्रदूषित किए जाने से जूझ रहे ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है और अब प्लांट का विस्तार करना चाहती है। जिससे आसपास के क्षेत्र का और विनाश हो। इस अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो के नेतृत्व में विरोध का स्वर बुलंद किया तरुण महतो ने कहा कि ग्रामीणों के हक पर डाका डाला जा रहा है।
कंपनी पनला डैम का पानी चोरी-छिपे अपने काम में इस्तेमाल कर रही है, जो ग्रामीणों के लिए नहरों से उपलब्ध होना चाहिए। हम इस शोषण का पुरजोर विरोध करेंगे। मुखिया सुखराम मांझी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह जमीन हमारे बाप-दादाओं की है। इसे हम ऐसे ही लूटने नहीं देंगे। जनसुनवाई में पंचायत के मुखिया सुखराम मांझी, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, परीक्षित महतो, पार्टी के केंद्रीय संगठन महासचिव फुलचांद महतो, जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार महतो, प्रखंड मीडिया प्रभारी दिलीप महतो, मुकेश पाण्डेय समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment