Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आर्का जैन यूनिवर्सिटी के तरफ से "आरंभ 25" के अवसर पर समाजसेवी प्रांतिक कुमार दास हुए सम्मानित Social worker Prantik Kumar Das was honored by Arka Jain University on the occasion of "Aarambh 25"

 


Jamshedpur (Nagendra) आर्का जैन यूनिवर्सिटी (झारखंड) के तरफ से "आरंभ 25" कार्यक्रम में यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी प्रांतिक कुमार दास को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उक्त कार्यक्रम में उत्प्रेरक भाषण /मोटिवेशनल स्पीच देने के लिए मौका भी प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने धन्यवाद देते हुए कहा कि "आर्का जैन यूनिवर्सिटी (झारखंड)" के डायरेक्टर, वाइस चांसलर, डीन, फैकल्टी मेंबर्स सभी ने मिलकर "आरंभ 25" बहुत ही अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत किया व उन्हें विशिष्ट अतिथि" के रूप में आमंत्रित किया।



मोटिवेशनल स्पीच में प्रांतिक कुमार दास ने नए विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि यूनिवर्सिटी में अच्छा पढ़ाई के साथ साथ समाज सेवा और देश सेवा में भी अपना रुचि रखना चाहिए और NCC और NSS में अपने आप को जोड़कर समाज और देश सेवा के लिए कुछ अच्छा करके दिखाना है। उन्होंने कहा कि अपना दोस्त, कोशिश और जीवन की लक्ष्य को सही रखना है, अच्छा परिणाम जरूर मिलेगा। उक्त कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.