Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya कोल्हान के 40 हजार लाभुक दो माह के अनाज से हैं बंचित 40 thousand beneficiaries of Kolhan are deprived of food grains for two months

 


Upgrade Jharkhand News. सरकार की ओर से जुलाई और अगस्त माह के अनाज वितरण की तिथि अभी तक नहीं बढ़ाए जाने के कारण विगत दो माह के अनाज से कोल्हान के करीब 40 हजार लाभुक अबतक बंचित हैं। इस बावत पीडीएस दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष फुलकांत झा ने बताया कि बीते जुलाई और इस अगस्त माह के अनाज वितरण की अवधि बढ़ाने की मांग कई बार करने के बावजूद अभी तक इस पर सरकार का आदेश नहीं आया है। इससे लाभुकों के साथ पीडीएस दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।



उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर विगत एक अगस्त को डीसी के माध्यम से आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव सतीश चंद्र चौधरी को पत्र भेजकर अवधि विस्तार की मांग की गई थी, किंतु अभी तक इस मामले में कोई ठोस पहल नहीं होने से दुकानदारों में क्षोभ है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लाभुक कृषि कार्यों में व्यस्त होने, अतिवृष्टि से दुकान तक नहीं पहुंचने आदि के कारण अनाज लेने से वंचित हो गए हैं। उनके नाम का राशन दुकानों में पड़ा है। उन्होंने सरकार से तत्काल वितरण के लिए अवधि विस्तार की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.