Upgrade Jharkhand News. लगातार बारिश के कारण गम्हरिया प्रखंड के रापचा पंचायत अंतर्गत हरिसुंदरपुर निवासी लीलमुनी मार्डी का जर्जर मिट्टी का मकान टूट गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान जर्जर हो गया था।
दिन होने के कारण घटना के वक्त सभी सदस्य गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मकान गिर जाने से उसमें रखा सभी सामान नष्ट हो गया। उंक्त घटना की सूचना पाकर स्थानीय वार्ड सदस्य मिहिर मंडल और माझी बाबा देव मार्डी पीड़ित परिवार से मिलकर सरकारी स्तर पर उन्हें सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment