Gamhariya

Gamhariya कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस 79th Independence Day was celebrated with great pomp in entire industrial area including Kandra, Gamharia

Upgrade Jharkhand News.  कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन कर उन्हें श्र…

Gamhariya कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस 79th Independence Day was celebrated with great pomp in entire industrial area including Kandra, Gamharia

Upgrade Jharkhand News. कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर झंडोत्तोलन कर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गम्हरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय में सीओ प्रवीण कुमार ने झंडोत्तोलन  किया। इस दौरान सभी प्रखंड व अंचलकर्मी उपस्थित रहे। गम्हरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी कुणाल कुमार तथा कांड्रा थाना में थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर पुलिस के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। कांग्रेस कैम्प कार्यालय में वरीय जिला उपाध्यक्ष फुलकान्त झा, राजद कैम्प कार्यालय में प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने झंडोतोलन किया।



छोटा गम्हरिया पंचायत सचिवालय में मुखिया निरोला सरदार ने झंडोत्तोलन किया। इसी प्रकार, शैक्षणिक संस्थानों में भी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर विद्या ज्योति स्कूल में प्राचार्य सुनील कुमार झा, चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त महिला महासमिति की संगठन मंत्री अनिता देवी ने झंडोत्तोलन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रातःकाल में प्रभातफेरी निकाली गई।



इस मौके पर कई विद्यालयों में भाषण, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फॉर्ज़िंग्स लिमिटेड, प्लांट एक में प्लांट हेड एम बालाकृष्णा ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई। मौके पर रिंटू मुखर्जी, मैनक गुप्ता, विवेक कुमार आदि मौजूद थे। इस दौरान कंपनी में बेहतर व साहसिक कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। 



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280