Upgrade Jharkhand News. राखा कॉपर में सीआरपीएफ की ओर से आयोजित अंतर सेक्टर एथलेटिक्स (एडम) प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल 10 किलोमीटर वॉक और डिसकस थ्रो गेम के साथ सम्पन्न हुआ। बुधवार से दो दिवसीय मैच जमशेदपुर के जेआरडी कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वाक् थ्रू में राजवीर कुमार ने स्वर्ण पदक, मुकेश शर्मा ने रजत पदक और अजय नामदास ने कांस्य पदक जीता।
इसी प्रकार डिसकस थ्रो में मोनू ने स्वर्ण पदक, ललित ने रजत पदक और अनुराग सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। बुधवार से दो दिवसीय फाइनल मैच 27 व 28 सितंबर को जेआरडी कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है।

No comments:
Post a Comment