Upgrade Jharkhand News. सिख समुदाय के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा निकाली गई शहीद जागृति यात्रा के जमशेदपुर पहुंचने के बाद टेल्को से बिस्टुपुर गुरुद्वारा जाने के क्रम में गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
बताया गया है कि यह यात्रा असम से शुरू होकर 23 राज्यों से गुजरते हुए आनंदपुर साहिब, पंजाब में संपन्न होगी। स्वागत करने वाले जत्थे में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे। गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में निकाली गई इस यात्रा को नमन करते हुए सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

No comments:
Post a Comment