Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा सुन्दरनगर मंडल ने जताया गहरा शोक, BJP Sundarnagar Mandal expressed deep condolences on the demise of Dishom Guru Shibu Soren,

 


  • पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा "पप्पु " ने कहा- यह एक युग का अंत है..

Upgrade Jharkhand News. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा सुन्दरनगर मण्डल ने जताया गहरा शोक,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा "पप्पु" ने कहा- यह एक युग का अंत है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरा झारखंड शोकाकुल है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक महीने से अधिक समय से दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक रहे और झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है। एक जननेता के रूप में उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा आदिवासी अधिकारों की रक्षा, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और समाज के वंचित तबकों की आवाज उठाने में समर्पित किया।



उनके निधन पर भाजपा सुन्दरनगर मण्डल की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है। पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा ने दिशोम गुरु के निधन को झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन राजनेता के साथ आंदोलन के प्रतीक थे। उन्होंने झारखंड के लोगों के अधिकार,पहचान और सम्मान के लिए लंबा संघर्ष किया और राज्य को अलग पहचान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई। अनमोल वर्मा ने कहा कि भले ही राजनीतिक विचार अलग हों, लेकिन दिशोम गुरु का योगदान हमेशा सम्मान और स्मरण के योग्य रहेगा। उन्होंने झारखंड की राजनीति को जो दिशा दी वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। कहा कि भाजपा परिवार प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हुँ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.