Upgrade Jharkhand News. इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा पोटका प्रखंड के सरकारी प्राथमिक विद्यालय, मचिडीह में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और माताओं को स्वच्छता, सुरक्षा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। हैंडवॉश डेमो, नाखून जांच और "गुड टच–बैड टच" जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीना मुखर्जी, श्रीमती संचितादे, पूर्व अध्यक्ष सोनाली महांती और श्रीमती विनिता द्वारा किया गया। लगभग 70 लाभार्थियों को इस कार्यक्रम से लाभ मिला। गांव के प्रतिनिधियों ने इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।

No comments:
Post a Comment