Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कॉमर्स डे समारोह का भव्य आयोजन Commerce Day celebration organized grandly

 


Jamshedpur (Nagendra) । ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2025 को कॉमर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. बी. के. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीना सिंह प्रियदर्शि ने की। समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ। वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी अनामिका ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और छात्राओं को इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में वाणिज्य शिक्षा के वर्तमान परिवेश में इसकी भूमिका और संभावनाओं पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—जैसे मेहंदी, विज्ञापन प्रस्तुति, भाषण इत्यादि—की विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।साथ ही, छात्राओं द्वारा फूड स्टॉल और क्राफ्ट स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें उनके रचनात्मक एवं उद्यमशीलता कौशल की झलक देखने को मिली। दर्शकों ने इन स्टॉल्स की  प्रशंसा की।



कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की शिक्षिकाएँ—डॉ. सुशीला हांसदा, डॉ. संगीता बिरुआ, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. सुनीता बंकिरा, डॉ. पूर्वा दुबे एवं प्रो. सुदीप्ता दास—उपस्थित रहीं। सभी ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संगीता बिरुआ द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, प्राचार्या, सभी शिक्षकों, छात्राओं एवं आयोजन टीम को कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग हेतु हार्दिक आभार प्रकट किया। महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना सहयोग प्रदान किया, जिससे यह आयोजन सफल और स्मरणीय बन सका। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वाणिज्य विभाग की प्रभारी डॉ. कुमारी अनामिका, सभी शिक्षकगण, छात्राओं एवं अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.