Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Sarikela सरायकेला-चाईबासा सीमा पर नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद A huge amount of explosives hidden by Naxalites recovered from Seraikela-Chaibasa border

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला-खरसावां और चाईबासा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जिले के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के उग्रवादियों ने कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी अंतर्गत पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपा कर रखी है। तत्पश्चात, जिला पुलिस के नेतृत्व में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी के जवान भी शामिल थे। 


सघन तलाशी अभियान के दौरान जंगली और पहाड़ी इलाकों से कुल 44.5 किलोग्राम आईईडी बरामद किए गए। इस दौरान बरामद विस्फोटकों में 22.5 किलो एलईडी (1.5 किलो वाले 15 केन), 15 किलो एलइडी (1 किलो वाले 15 केन) और 7 किलो एलइडी (500 ग्राम वाले 14 केन) आदि शामिल हैं। सुरक्षा कारणों से बम निरोधक दस्ते की मदद से इन सभी विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.