Upgrade Jharkhand News. इकोज़ ऑफ़ सावन: RMS बालीचेला हाई स्कूल, सोनारी में सांस्कृतिक जीवंतता का जश्न डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन द्वारा RMS बालीचेला हाई स्कूल, सोनारी के साथ हुए एक समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत "इकोज़ ऑफ़ सावन” नामक एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मानसून ऋतु के उल्लास को साझा करना और विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ: सावन फोक फिएस्टा – एक समूह नृत्य प्रतियोगिता, जिसमें छात्रों ने पारंपरिक लोकधुनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी और अपने रंगबिरंगे परिधानों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेंहदी आर्टिस्टिका– इस मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक डिज़ाइनों द्वारा अपनी कलात्मक क्षमता का परिचय दिया।
सावन स्प्लैश (टी-शर्ट पेंटिंग)– रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति को मंच देने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को रंगों के माध्यम से जीवंत किया कार्यक्रम में RMS स्कूल प्रबंधन के सदस्यों ने डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की इस पहल की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा सिन्हा ने कहा "हमें डीबीएमएस के साथ भविष्य में और भी सहयोगात्मक कार्यक्रमों की आशा है, जो विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर सीखने के अवसर प्रदान करते हैं।" मुख्य अतिथि: एस. एस. गाडिया( trustee) मिस शशि गाडिया, एम. पी. अगिवाल, मिस नंदिता सिन्हा । प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र डीबीएमएस के प्रबंधन के द्वारा प्रदान किए गए, जिससे छात्रों के आत्म-विश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा मिला।
इस सफल आयोजन में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की प्रबंधन समिति – श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन, बी. चंद्रशेखर और श्रीमती सुधा दिलीप, एवं प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों का समर्पित सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के संचालन में श्रीमती गायत्री कुमारी ,श्रीमती अमृता चौधरी और मिस मौसमी दत्ता की विशेष भूमिका रही।
आयोजन की तैयारी और क्रियान्वयन में जिन छात्राओं ने योगदान दिया, इंशा, एलिजा, स्प्रिहा, नेहा, बेबी प्रिया, मनीषा, निकिता, तनुश्री, प्रिया निपु, रूपा और बिनीता। यह सांस्कृतिक पहल विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़ने और आनंददायक शिक्षा को अनुभव करने का एक प्रेरणादायक अवसर प्रदान करती है।




No comments:
Post a Comment