LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur न्यू बार मिल, टाटा स्टील के मजदूरों ने फुल एंड फाइनल सेटलमेंट और ओवरटाइम भुगतान को लेकर किया विरोध प्रदर्शन Workers of New Bar Mill, Tata Steel protested for full and final settlement and overtime payment

 


Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर स्थित न्यू बार मिल (टाटा स्टील) में विवेक कंस्ट्रक्शन वेंडर के तहत कार्यरत श्रमिकों ने बुधवार को भारी संख्या में एकत्र होकर फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में गड़बड़ी, ओवरटाइम भुगतान के बकाया एवं अन्य श्रमिक शोषण के मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री एवं यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने श्रमिकों की आवाज को बुलंद करते हुए संबंधित प्रबंधन, श्रम विभाग एवं टाटा स्टील प्रशासन से तत्काल न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि वे लगातार 4 वर्ष 4 माह तक न्यू बार मिल में सेवा दे चुके हैं। 



वेंडर का टेंडर समाप्त होने के बाद उन्हें अत्यंत कम राशि में फुल एंड फाइनल सेटलमेंट दिया गया, जबकि रिपोर्ट के अनुसार उन्हें ₹65,000 या अधिक मिलना चाहिए था। प्रबंधन के अभिषेक राज एवं सलीम अहमद द्वारा मौखिक आश्वासन एवं गेट पास ट्रांसफर के समय हस्ताक्षर करवाकर श्रमिकों को गुमराह किया गया। चार वर्षों तक ओवरटाइम डबल रेट पर भुगतान नहीं किया गया, जबकि हर मजदूर ने औसतन 72 से 75 घंटे प्रतिमाह ओवर टाइम कार्य किया है। इस मुद्दे पर राजीव पांडे ने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों के खून-पसीने की कमाई को इस प्रकार छीन लेना अन्याय की पराकाष्ठा है। हम यह मामला जिला श्रम कार्यालय से लेकर राज्य श्रमायुक्त तक उठाएंगे और दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे।



यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन होगा।श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजा है, जिसकी प्रतिलिपि डीएलसी, मुख्य कारखाना निरीक्षक, श्रमायुक्त, मुख्य नियोजन प्रबंधक (टाटा स्टील) एवं एथिक्स विभाग को प्रेषित की गई है। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने नारों के माध्यम से अपना विरोध प्रकट किया और कहा कि यदि उन्हें उनका हक नहीं मिला, तो भविष्य में विवक कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध उग्र आंदोलन की लहर उठेगी।



No comments:

Post a Comment