LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Chaibasa इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गुवा की लक्ष्मी मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन करने वाले को किया सम्मानित Students of Lakshmi Martial Arts of Guwa honoured the best performers in the International Karate Championship


Guwa (Sandeep Gupta) । कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम मैं 25 जुलाई से 27 जुलाई तक हुए कराटे चैंपियनशिप में गुवा के लक्ष्मी मार्शल आर्ट ने अपनी उम्दा प्रदर्शन करते हुए पहले दिन ही परचम लहराया। पहले दिन कराटे चैंपियनशिप में एक सिल्वर तथा दो ब्रांच मेडल जीतकर अपने गुवा का नाम रोशन किया। कराटे चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी लक्ष्मी मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों ने परचम लहराते हुए एक गोल्ड मेडल,एक सिल्वर तथा तीन ब्रांच मेडल हासिल किया। वहीं तीसरे दिन एक सिल्वर और तीन ब्रांच मेडल प्राप्त कर अपने गुवा शहर का नाम रोशन किया। मेडल जीतने वाले में ट्रेनर लक्ष्मी कुमारी प्रसाद, कृष्णा मोदी, अंश गुहा तथा मोहम्मद अयान, ईशान श्रीवास्तव, किरण मुंडारी, अवनीश सिंहा, अर्णव गुप्ता, वैभव तेजस कुमार शामिल है। इस चैंपियनशिप के विजेताओं को गुवा पहुंचने पर गुरुवार देर शाम को गुवा सेल क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। 


अतिथि के तौर पर आए महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता भास्कर एवं विशिष्ट अतिथियों में गुवा सेल के महा प्रबंधक (खान) के एसपी दास, महाप्रबंधक अनुपम सिंह, सीएसआर महाप्रबंधक अनिल कुमार ने विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित कर मुख्य अतिथि स्मिता भास्कर ने कहा कि मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से ही सफलता को हासिल किया जा सकता है। और यह सब गुण लक्ष्मी मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों में है। विद्यार्थियों द्वारा मेडल हासिल करने में उनके अभिभावकों को कभी सबसे बड़ा हाथ है। उसके बाद उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्मिता भास्कर, विशिष्ट अतिथि एसपी दास, अनुपम सिंह, अनिल कुमार, जयश्री नंदकोलियर, अमृता बेहरा, मानसी दास, कविता देवांगन, लिली भंज तथा लक्ष्मी मार्शल आर्ट के ट्रेनर लक्ष्मी प्रसाद उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment