Mumbai अमृतसर स्कूल से प्यार पाकर भावुक हो उठी अनीत पड्डा Anit Padda gets emotional after receiving love from Amritsar school
Mumbai (Anil Bedag) बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनीत पड्डा उस समय भावुक हो गईं जब उनके अमृतसर स्थित स्कूल, स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल ने उनकी फिल्म 'सैयारा' की सफलता पर एक खास वीडियो बनाकर …
Mumbai (Anil Bedag) बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनीत पड्डा उस समय भावुक हो गईं जब उनके अमृतसर स्थित स्कूल, स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल ने उनकी फिल्म 'सैयारा' की सफलता पर एक खास वीडियो बनाकर उन्हें सम्मानित किया। अनीत ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें उनके स्कूल के दिनों से लेकर 2025 की ब्लॉकबस्टर स्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है। स्कूल ने न केवल उनकी उपलब्धि पर बधाई दी, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि अनीत का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। वे अमृतसर में पली-बढ़ी और अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की। उनकी पहली अभिनय प्रस्तुति वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई में थी, लेकिन 'सैयारा' ने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया।
'सैयारा' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी द्वारा निर्मित और मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं और यह वाईआरएफ के नए हीरो अहान पांडे की डेब्यू फिल्म भी है। अब तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹278.75 करोड़ की कमाई की है।



टिप्पणियाँ