Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa 10 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमेटी सदस्य अमित हांसदा उर्फ आप्टन ढेर Naxalite zonal committee member Amit Hansda alias Apton Dher, carrying a reward of Rs 10 lakh.


 Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओवादी) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में जारी विशेष अभियान के तहत सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में जोनल कमेटी सदस्य अमित हांसदा उर्फ आप्टन को ढेर कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह सफलता झारखंड पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों की रणनीति एवं समन्वित कार्रवाई का परिणाम है।


पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि दिनांक 06.09.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नक्सली अपने दस्ते के साथ गोईलकेरा थाना क्षेत्र में आईईडी बम लगाने और नए लोगों को संगठन में भर्ती करने के उद्देश्य से भ्रमणशील हैं। इस गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पारस राणा एवं सहायक समादेष्टा दीपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान दल में चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.