Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनायी गयी Dr Sarvapalli Radhakrishnan's birth anniversary was celebrated with great pomp in DAV Public School Guwa

 


Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में प्राचार्या माधवी पांडेय के मार्गदर्शन पर देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति महान् शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन् की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित से की गयी। इस अवसर पर  संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसमें शिक्षक -शिक्षिकाओं द्वारा गुरु प्रेम बनाए रखना गीत प्रस्तुत किया गया। विज्ञान शिक्षिका रंजना प्रसाद ने डॉक्टर सर्वपल्ली की जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान् शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक का कर्तव्य होता है कि वह अपने शिष्यों को सही मार्ग दिखाएं एवं आने वाली पीढ़ियों को भी पढने के लिए प्रेरित करें। धर्म शिक्षक राजवीर सिंह ने आओ गाएं गुरु के गीत गाकर सबके मन को मोह लिया। 


हिंदी शिक्षक ललित कुमार बेहरा ने कविता के माध्यम से डॉक्टर सर्वपल्ली की जीवनी का वर्णन किया तो वहीं अंग्रेजी शिक्षक अरविंद साहू एवं शिक्षिका इशिका गुप्ता ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक शिक्षाकाओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या श्रीमती माधवी पांडेय ने कहा कि शिक्षक ही देश के निर्माता होते हैं क्योंकि शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों को उनके मुकाम तक पहुंचाते हैं और मजबूत राष्ट्र निर्माण करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक- शिक्षाकाओं को संबोधित करते हुए शिक्षक इंचार्ज पी के आचार्या ने कहा कि शिक्षक का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा होता है। शिक्षक छात्र का संबंध प्राचीन समय से है। शिक्षक ही अपना ज्ञान प्रदान कर ईश्वर से पहचान कराते हैं। शिक्षकों को समाज का आईना भी कहा जाता है जो अपनी मेहनत से सबको मार्ग दिखाते हैं। धन्यवाद ज्ञापन धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री ने किया। मौके पर विकास मिश्रा, बी.जी सिंह, कुमार कश्यप, पुष्पांजलि नायक, रंजना प्रसाद, मनीषा मालवा, पवन कुमार, विजय मालवा आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.