Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa विजय-II खदान चालू नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन: मुंडा दुर्गा पूजा से पहले खदान नहीं खुली तो सड़क व रेल चक्का जाम की चेतावनी If Vijay-II mine is not started, there will be a fierce agitation: Munda warns of road and rail blockade if the mine is not opened before Durga Puja

 


Guwa (Sandeep Gupta) टाटा स्टील की विजय-II खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। खदान बंद होने से रोजगार प्रभावित होने और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति बिगड़ने से नाराज़ ग्रामीणों, ट्रक मालिक, ड्राइवर खलासी एवं मजदूरों ने शुक्रवार को गुवा के हाथी चौक पर प्रमुख पूनम गिलुवा के नेतृत्व में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण नेता मुंडा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दुर्गा पूजा से पहले खदान चालू नहीं की गई, तो ग्रामीण सड़क जाम और रेल चक्का जाम आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खदान बंद होने से हजारों परिवार बेरोजगार हो गए हैं। पुरे सारंडा क्षेत्र में भुखमरी छा गई है। लोगों को अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए अपने गांव छोड़कर दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। वहीं ट्रक मालिक व ड्राइवर खलासी भी सड़क पर आ गए है। 



उन्होंने खदान को शीघ्र चालू करने, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने और क्षेत्रीय विकास योजनाओं को लागू करने की मांग रखी। आंदोलन के दौरान गुवा आ रहें मंत्री दीपक बिरुवा का ग्रामीणों ने घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंत्री दीपक बिरुवा से कहा कि खदान बंद होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं और आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में खदान संचालन को शीघ्र बहाल करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की मांग रखी गई। मंत्री बिरुवा ने ग्रामीणों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि मामले को सरकार और संबंधित विभाग के स्तर पर उठाया जाएगा ताकि जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकाला जा सके। 



यह आंदोलन सुबह 9:00 से दोपहर 12:30 तक चला। इस दौरान आंदोलन करने वालों में सारंडा पीढ मानकी लागुड़ा देवगम,बोकना गांव मुंडा विक्रम चाम्पिया, किरीबुरू पूर्वी मुखिया मंगल गिलुवा,नोवामुंड़ी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, मुंडा कानूराम देवगम, मुंडा कुसू देवगम, उप मुखिया रमेश हांसदा, मुंडा रोमा सिद्धू, सोनापी गांव मुंडा प्रीति सुरीन, समूह हांसदा, धर्मेंद्र गुप्ता, रूपा खान, बुधराम पूर्ति, जुनू पूर्ति सहित 30 गांव के ग्रामीण, मुंडा, मानकी, ट्रक मालिक ड्राइवर खलासी तथा मजदूर मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.