Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa विधायक सोनाराम सिंकु, सुखराम उरांव एवं निरल पूर्ति ने अर्पित की श्रद्धांजलि Legislators Sonaram Sinku, Sukhram Oraon and Niral Purti paid tribute

 


Guwa (Sandeep Gupta) 8 सितंबर शहादत दिवस के अवसर पर गुवा गोलीकांड में शहीद हुए वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु, विधायक सुखराम उरांव और विधायक निरल पूर्ति ने शहीद स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों के बलिदान को नमन किया। विधायकों ने कहा कि शहीदों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।



श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन मौजूद थे। ‘शहीद अमर रहें’ और ‘गुवा के वीर सपूतों को सलाम’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुवा गोलीकांड के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आंदोलन ने आदिवासी समाज को संघर्ष की नई दिशा दी थी। उन्होंने मांग की कि सरकार शहीदों के सम्मान में स्थायी स्मारक का निर्माण करे और उनके परिवारों के पुनर्वास की ठोस पहल करे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.