Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा सत्संग विहार जय गुरु मंदिर में मासिक सत्संग का आयोजन Monthly satsang organized at Badajamda Satsang Vihar Jai Guru Mandir

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा सत्संग विहार जय गुरु मंदिर परिसर में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिसमे भोग निवेदन और भंडारा का दायित्व श्रधेय शशिकांत पोद्दार  दा और श्रधेया श्रीमती किरण पोद्दार माँ का पोता श्रधेय श्री शिवांश पोद्दार के शुभ जन्म दिन के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु कृपा का लाभ उठाया। सत्संग की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और जय गुरु नाम जप से की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रवचन में साधना,आत्मचिंतन और गुरु मार्ग पर चलने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। 



उपस्थित साधकों ने ध्यान साधना कर आत्मिक शांति का अनुभव किया। सत्संग में स्थानीय साधकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे सत्संग कार्यक्रम न केवल आत्मिक उन्नति का मार्ग दिखाते हैं बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता भी फैलाते हैं। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया और जय गुरु के जयघोष से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.