Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा बाजार में कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा Camper crashes in Guwa Bazaar, driver narrowly escapes

 


Guwa (Sandeep Gupta) बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे गुवा बाजार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कैंपर गाड़ी संख्या जेएच06एफ9719 अनियंत्रित होकर सार्वजनिक शौचालय को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। घटना के समय वाहन चला रहे चालक बाल-बाल बच गए। वहीं शौचालय के समीप खेल रही एक बच्ची भी समय रहते सुरक्षित स्थान पर हट गई, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंपर काफी तेज गति में थी। लोगों का कहना है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे शौचालय की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। 


कुछ देर के लिए बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की। मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चालक नशे में था या नहीं। बताया जा रहा है कि उक्त कैंपर सेल (SAIL) में संचालित होती है। दुर्घटना में सार्वजनिक शौचालय को काफी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.