Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jadugoda दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के विद्यालय का सरकारीकरण के अधूरे सपने को आगे बढ़ाऊंगा- बारी मुर्मू I will carry forward the unfulfilled dream of late Education Minister Ramdas Soren to governmentize the school - Bari Murmu

 


Upgrade Jharkhand News. नरवा पहाड़ स्थित सिद्धू- कान्हु मेमोरियल स्कूल केड़ो में डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर  शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, विद्यालय के प्राचार्य बनवारी दास, दुलूराम सरदार आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने घाटशिला से दिवंगत विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के कार्यकाल में इस स्कूल के सरकारीकरण के अधूरे सपने को पूरा करने का आह्वान किया। कहा कि इस स्कूल को जिले के उपायुक्त कार्यालय में अटकी फाइल को आगे बढ़ाकर उनके वायदे को पूरा करेंगे ताकि बीते 1982 से वितरहित इस विद्यालय के  साढ़े तीन सौ आदिवासी छात्र- छात्राओं को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाया जा सके।



पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने इस मौके पर शिक्षकों को उपहार प्रदान कर शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने बाल- विवाह व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नामक लघु नाटक प्रस्तुत कर अभिभावकों का दिल जीत लिया। इस नाटक ने बेटी के संरक्षण व संवर्धन को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा की। समारोह को विद्यालय के प्राचार्य बनवारी दास व  दुलूराम सरदार ने भी संबोधित किया तथा बच्चों को शीर्ष तक पहुंच कर कामयाबी के गुर बताए। उन्होंने कहा कि माता-पिता के बाद आगे बढ़ाने के लिए दूसरा गुरु शिक्षक ही होते हैं। इस मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य सुशील सोरेन, तारापदो गोप, राजन मुर्मू, बुधराम हेंब्रम, गोदाई भूमिज, रोडियो सोरेन, मनोरंजन महाली,  दसमत किस्कू, स्थानीय मुखिया पलटन मुर्मू, रास बिहारी दास, बीबी बेसरा समेठ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.