Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Rajnagar अनुशासन और खेल भावना का ध्यान रखें खिलाड़ी: जोबा माझी Players should keep discipline and sportsmanship in mind: Joba Majhi

 


Upgrade Jharkhand News. राजनगर प्रखंड के बुरुडीह ग्राम में केबीसी बुरुडीह द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और किक मारक फाइनल मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल से कैरियर बनाया जा सकता है। साथ ही रोजगार और ख्याति अर्जित करने का भी अच्छा माध्यम है। उन्होंने खेल के दौरान खेल भावना का ध्यान रखने और अनुशासन का पालन करें।



एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। विजेता, उप विजेता समेत अंतिम छठां स्थान प्राप्त करने वाली टीम को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के समापन सह पुरस्कार वितरण में प्रखंड प्रमुख आरती हांसदा, मुखिया रानी हांसदा, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा, कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, अर्जुन मार्डी, जर्मन टुडू, डिबरू हेम्ब्रम, भगमत हेम्ब्रम, सुजान टुडू, लखन मार्डी समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.