Jamshedpur (Nagendra) झामुमो नेता सागेन पूर्ति के नेतृत्व में सीएम हेमंत सोरेन का मानगो चौक में किया गया भव्य स्वागत। इस दौरान श्री पूर्ति ने जमशेदपुर के डिमना चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पुष्प गुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने युवा सम्राट हेमन्त सोरेन जिन्दाबाद का नारा भी लगाया।
इस मोके पर झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति के साथ परेमश्वर दास, नासिर हुसैन, उज्जवल दास, सामद अंसारी ,जगदिश पोद्दार, दानिश राज ,उमेश महतो ,मकशुद अंसारी ,अजय सोस, निखिल कुजूर ,पोरेश छी, किष्णु सुन्डी ,प्रितम डे, रोहन कुमार, रानी सिंह ,अंजू देवी ,नुपुर कुमारी आदि कार्यकता उपस्थित थे। मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ कोलकाता एवं उडिशा रायरंगपुर आने के दौरान NH 33 सड़क मार्ग से रांची जाने के क्रम में जमशेदपुर पहुंचे , जहां कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment