Upgrade Jharkhand News. क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने पंजाब की बाढ़ में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की चाह रखने वाले शहर के लोगों से खालसा एड इंटरनेशनल अथवा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री राहत कोष में नगद राशि देने की अपील की है। कुलविंदर सिंह ने खालसा एड इंटरनेशनल द्वारा जारी फोन नंबर तथा क्यू आर कोड के माध्यम से राहत राशि देने की अपील की है। कुलविंदर सिंह के अनुसार गुरु गोविंद सिंह के संदेश और सिख सिद्धांत, " मानस की जात सबै एकै पहिचानबो", पर खालसा एड संस्था काम कर रही है।
अफगानिस्तान में तालिबान ने सिखों और अल्पसंख्यकों के प्रति क्रूर व्यवहार किया परंतु वहां भी विपदा की घड़ी में गुरु महाराज के संदेश के अनुसार वहां खालसा एड काम करती रही है। दुनिया के किसी कोने में हुई प्राकृतिक आपदा में इस संस्था की सराहनीय भूमिका की प्रशंसा संयुक्त राष्ट्र संघ तक करता है। इनके क्यू आर कोड से नगद राशि की मदद जरूरतमंद तक समय सीमा में पहुंच जाएगी और सही तरीके से उपयोग हो। वहीं संस्थाओं को आगे आना चाहिए तथा हमें पीएम अथवा सीएम रिलीफ फंड के नाम पर ड्राफ्ट बनवाकर जिला उपायुक्त कार्यालय के सुपुर्द कर देना चाहिए।
इस अधिवक्ता ने अवतार सिंह भाटिया पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि उसने कोई गलत बात नहीं कही। राहत सामग्री अविलंब जरूरतमंद तक पहुंचे इसके लिए खालसा एड से बढ़कर कोई संस्था नहीं हो सकती है।

No comments:
Post a Comment