Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर बिस्टुपुर में हिंदी-मैथिली कवि सम्मेलन में बही काव्य रस की सरिता A stream of poetic essence flowed in the Hindi-Maithili poet conference held at Paramhansa Lakshmi Nath Goswami Temple Bistupur

 


Jamshedpur (Nagendra) हुलास एवं परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के संयुक्त तत्वावधान में “हिंदी-मैथिली कवि सम्मेलन – एक काव्यमय शाम” का आयोजन परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर, बिस्टुपुर में किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मानस मिश्रा, महासचिव चंद्रशेखर झा, हुलास के संस्थापक अध्यक्ष हरिकिशन चावला, वर्तमान अध्यक्ष श्यामल सुमन, शेषनाथ शरद और अशोक शुभदर्शी मंचासीन रहे। माँ शारदा व बाबा लक्ष्मीनाथ गोस्वामी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।



कवि सम्मेलन का शुभारंभ नीलांबर चौधरी की गुरु वंदना से हुआ। मैथिली में श्यामल सुमन, सरोज कुमार झा और अजय मुस्कान ने रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जबकि हिंदी में विकास कुमार श्रीवास्तव, बिनोद बेगाना, अशोक शुभदर्शी, शेषनाथ शरद, संध्या सिन्हा ‘सूफ़ी’, दीपक वर्मा ‘दीप’ समेत कई कवियों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक वर्मा, सरोज कुमार झा और नवीन अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय मुस्कान ने प्रस्तुत किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.