Upgrade Jharkhand News. इनरव्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यह दिन छात्रों और शिक्षकों के बीच के बंधन को मज़बूत करने और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। जिला सचिव निभा मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि वे छात्रों को अनुशासन और जीवन के मूल्यों का पालन करना भी सिखाते हैं। वे मार्गदर्शक, प्रेरक और मित्र की भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्लब ने सी.पी. सरकारी स्कूल के चार शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सनोबर हसन, जिला सचिव निभा मिश्रा, आइ० पी० पी० पापिया चटर्जी, सेक्रेटरी अंतरा चक्रवर्ती, अनुप सोहनपाल, स्वागता साहा एवं बरनाली मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

No comments:
Post a Comment