Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur को-ऑपरेटिव कॉलेज के इंटर की छात्रा 8 दिनों से लापता , शूटिंग करने की बात कह कर घर से निकली थी , मामला दर्ज Inter student of Co-operative College missing for 8 days, had left home saying she was going for shooting, case registered.

 


Jamshedpur (Nagendra) सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पिछले 8 दिनों से घर से लापता हो गई है. उसने घर से जाते समय कहा था कि वह शूटिंग करने के लिए जा रही है. परिवार के लोगों को लगा कि वह बराबर शूटिंग करने जाती है इसलिए देर सबेर घर लौट आएगी. अंततः नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने घटना की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करायी है. अब पुलिस मामले की जाचं कर रही है. युवती के बारे में बताया जा रहा है कि वह को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंटर की छात्रा है. वह पढ़ाई करने के साथ-साथ सोनारी के ही जेएमएफ म्यूजिक कंपनी में शूटिंग करने का भी काम करती थी. युवती अपने घर से 28 फरवरी को दिन के 2 बजे निकली थी. तब कहा था कि वह शूटिंग के लिए जा रही है. वह जल्द ही लौट आएगी. इसके बाद से वह अबतक नहीं लौटी है.


कागलनगर में है म्यूजिक कंपनी , जहां वह शूटिंग का काम करती है -जिस म्यूजिक कंपनी में युवती काम करती है वह सोनारी के कागलनगर में है. युवती के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग म्यूजिक कंपनी में भी गए, लेकिन उनका साफ जवाब था कि अभी कोई शूटिंग नहीं चल रही है. लापता युवती के बारे में उन्हें कोई जानकारी भी नहीं है.


एक मार्च को मां को किया था फोन -बताया जा रहा है कि युवती ने एक मार्च को अपनी मां की मोबाइल पर फोन किया था. इस बीच कहा था कि वह होली के पहले ही घर आ जाएगी. बावजूद वह घर नहीं लौटी है. हालाकि फोन पर ज्यादा बात नहीं हुई थी. तुरंत फोन कट गया था.


तीन में से 2 मोबाइल है स्वीच ऑफ -घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीन मोबाइल में से 2 मोबाइल फोन उसका स्वीच ऑफ है. एक चालू है, लेकिन वह रिसिव नहीं हो रहा है. ऐसे में परिवार के सदस्यों की परेशानी बढ़ गई है. सोनारी पुलिस पूरे मामले को देख रही है और मोबाइल के माध्यम से ही उसकी टोह लेन की कोशिश भी कर रही है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.