Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jadugoda. जादूगोड़ा के माटीगोंडा पंचायत भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की चुनावी सभा BJP State President Babulal Marandi held an election rally at Matigonda Panchayat Bhawan in Jadugoda.

 


Upgrade Jharkhand News. उपचुनाव को लेकर जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे चुनाव प्रचार की रफ्तार भी तेज गई है। इसी क्रम में  भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी के तमाम बड़े नेता घाटशिला में कैंप किए हुए है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी  जादूगोड़ा पहुंचे और माटीगोंडा पंचायत भवन में चुनावी सभा की। इस मौके पर राज्य के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या हेमंत सोरेन है। जबतक वे सत्ता में रहेंगे तबतक  समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि बीते छह सालों में हेमंत सरकार ने कुछ भी काम नहीं किया है। इस कारण उन्हें चुनाव में घूमना पड़ रहा है।



 कहा कि जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मइया  योजना से हजारों महिलाएं वंचित है। वैसे लोगों को इसका लाभ मिला जो  बांग्लादेशी है। इसको लेकर उन्होंने घाटशिला के हैंदल जुड़ी की घटना का जिक्र किया। इस सभा को गिरिडीह से भाजपा नेता सुरेश साहू ने भी  संबोधित किया तथा कहा कि जनता ने मन बना लिया है इस बार घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ही जीतेंगे। परिवर्तन की लहर है। इस मौके पर भाजपा नेता रोहित सिंह परमार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरेश साहू, मनोज प्रताप सिंह, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, विक्रम सिंह, गुरुचरण रजवाड़  दिलीप पुरान समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template