Jamshedpur (Nagendra) सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित संस्थान के मुख्य सभागार में दो दिवसीय "वसंतोत्सव-2026" का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पहले दिन नगर के सुप्रसिद्ध तबला वादक केशव रंजन चक्रवर्ती को " सारस्वत कला साधक शिरोमणि सम्मान - 2026 " प्रदान किया गया। जिसके अन्तर्गत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 11000/- (ग्यारह हजार) की नगद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान द्वारा संचालित साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण तथा संचालन राजेन्द्र साह राज ने की, जबकि स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महसचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्न वदन मेहता द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में अखिलेश दुबे (अध्यक्ष उत्तरप्रदेश संघ), अशोक सिंह (अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड) , सत्य प्रकाश तिवारी (अध्यक्ष, आप्टे फाउंडेशन) एवं सामाजिक कार्यकर्ता पूर्वी घोष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आरंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के दुसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत गायन और बांसुरी के जुगलबंदी में विरेन्द्र उपाध्याय तथा अशोक दास के साथ तबला पर स्वरुप मोइत्रा , आकाश रंजन और प्रमोद बारिक के तबला पर जुगलबंदी , शास्त्रीय गायन में तबला पर प्रदीप भट्टाचार्य और हारमोनियम पर आदित्य कुमार के अलावे हारमोनियम और तानपुरा के जुगलबंदी में अनिल सिंह एवं रोहित उपाध्याय ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री डाॅ० रागिनी भूषण, वीणा पाण्डेय 'भारती' , माधवी उपाध्याय, वसंत जमशेदपुरी, उपासना सिन्हा, नीलाम्बर चौधरी, निशांत सिंह, पूनम महानंद, सुरज सिंह राजपूत, शुभम कुमार पाण्डेय सहित शताधिक साहित्यकारों व संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment